यंग जायंट्स ऑफ बि एन एन कॉलेज भिवंडी और यंग जायंट्स ऑफ बि एन एन कॉलेज भिवंडी सहेली की स्थापना बी एन एन कॉलेज भिवंडी में हुई।

भिवंडी

यंग जायंट्स ऑफ बि एन एन कॉलेज भिवंडी और यंग जायंट्स ऑफ बि एन एन कॉलेज भिवंडी सहेली की स्थापना बी एन एन कॉलेज भिवंडी में हुई।

कॉलेज के विद्यार्थियों में समाजसेवा और सेवा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी ने “यंग जायंट्स ऑफ बि एन एन कॉलेज भिवंडी” और जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली ने “यंग जायंट्स ऑफ बि एन एन कॉलेज भिवंडी सहेली” की स्थापना की गई।

यंग जायंट्स ऑफ बी एन एन कॉलेज भिवंडी और यंग जायंट्स ऑफ बी एन एन कॉलेज भिवंडी सहेली के सदस्यो, बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स तथा अध्यक्षपद की शपथ यूनिट डायरेक्टर दिपक डोड्डी ने दिलाई।

यंग जायंट्स ऑफ बी एन एन कॉलेज भिवंडी के अध्यक्ष के तौर पर मोइन शेख तथा यंग जायंट्स ऑफ बी एन एन कॉलेज भिवंडी सहेली की अध्यक्षा के तौर पर पर्णिका पाटील ने शपथ ली।

उक्त अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर जायंट्स के सेंट्रल कमिटी सदस्य गगन जैन और विशेष अतिथि के तौर पर बाळकृष्ण काळे (कार्यकारी अध्यक्ष, पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव भारतीय समाज उन्नती मंडळ), डॉ. अशोक वाघ (प्राचार्य, बी एन एन कॉलेज, भिवंडी), जिवराज नगरिया ( जायंट्स के स्पेशल कमिटी सदस्य), डॉ. नूर खान (अध्यक्ष, जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन १-सी), जयानंद केणी (पूर्व अध्यक्ष, जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन १-सी), पुष्पा शर्मा (इंचार्ज, ग्रुप एक्सटेंशन १- सी), प्रो. सुधीर निकम उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बी एन एन कॉलेज भिवंडी के प्रो. बी के पाईकराव, प्रो. भारती चौधरी, जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी के अध्यक्ष सदानंद केणी और डीए कल्पेश शाह, जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की अध्यक्षा पूनम केणी और डीए खिलना शाह इनका अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *