महायुति के भिवंडी लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कपिल पाटिल का जोरदार शक्ति प्रदर्शन‌

भिवंडी

भिवंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के सभी मित्र दल एक साथ आकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया है। भिवंडी के छत्रपति शिवाजी चौक से निकली इस महायात्रा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, विधायक किसन कथोरे, महेश चौघुले, शांताराम मोरे, विश्वनाथ भोईर, दौलत दरोडा, निरंजन डावखरे, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, शिवसेना के उपनेता प्रकाश पाटिल, कुनबी सेना प्रमुख विश्वनाथ पाटिल, राकांपा के प्रमोद हिंदूराव,शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, संतोष शेट्टी, मनसे के प्रदेश उपाध्यक्ष डीके म्हात्रे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजेश चव्हाण और भाजपा के अन्य सहयोगी दलों के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

सांसद कपिल पाटिल ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया‌। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी की नेतृत्व के दस साल और राज्य में दो साल से महायुति की डबल इंजन सरकार के माध्यम से आम जनता को न्याय दिलाने का कार्य किया गया। इसलिए फिर से जीत हमारी होगी। इस चुनाव में कैसे मतदान का प्रतिशत बढ़े। इसके लिए सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए।‌ वही पर यह रैली वंजारपट्टी नाका पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस सहभागी हुए और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने बहुत योगदान दिया है।जिसके कारण इस क्षेत्र का चेहरा बदल गया है। मेट्रो का काम प्रगति पर है इसका श्रेय कपिल पाटिल को जाता है।

इस रैली के बाद कपिल पाटिल ने उपविभागीय कार्यालय में देवेन्द्र फड़णवीस की उपस्थिति में चुनाव निर्णय अधिकारी संजय जाधव को अपनी उम्मीदवारी का आवेदन सौंपा है और पत्रकारों से बात करने के दरम्यान कहा कि भाजपा चौबीस घंटे जनसेवा कार्य कर रही है। पिछले डेढ़ महीने में पूरे निर्वाचन क्षेत्र के सभी लोगों से संपर्क किया गया। लोगों ने जो भरोसा दिया और आज नामांकन पत्र दाखिल करते समय हजारों की संख्या में उपस्थित रहे जो विजय पताका फहराने के संकेत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *